पटना, एमएम : अभिनेता सुशांत के मौत हुए दो महीने हो चुके हैं। लेकिन अभी तक इस मामले में सच्चाई क्या है कुछ भी सामने नहीं आया है। रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फिर नया विवाद खड़ा हो गया है। सुशांत के भाई एवं बिहार में भाजपा के विधायक नीरज सिंह बबलू ने कहा है कि इस मामले में गवाहों को धमकियां दी जा रहीं हैं। उनकी हत्या तक हो सकती है, लेकिन मुंबई पुलिस उन्हें सुरक्षा नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात करेंगे।
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार सुशांत के भाई नीरज सिंह बबलू ने कहा है कि इस मामले के गवाहों को धमकियां दी जा रहीं हैं। मुंबई पुलिस उन्हें सुरक्षा नहीं दे रही है। जिस तरह से स्थिति बिगड़ रही है, गवाहों की हत्या भी हो सकती है। उन्होंने सुशांत की मौत के मामले में गवाहों को पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है।
नीरज सिंह बबलू ने कहा कि उन्हें आशंका है कि कहीं मुंबई पुलिस के अंदर कोई गड़बड़ी न हो जाए और गवाहों को निपटा न दिया जाए। सीबीआइ जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद वे गवाहों की सुरक्षा सहित अन्य अहम बिंदुओं पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात करेंगे।
हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि ऐसा न हो मुंबई पुलिस के अंदर कोई गड़बड़ी हो जाए और गवाहों को निपटा दिया जाए। उच्चतम न्यायालय का फैसला आ जाए उसके बाद हम गवाहों की सुरक्षा और अन्य अहम बिंदुओं पर केंद्रीय गृह मंत्री से भी बात करेंगे : सुशांत के चचेरे भाई BJP MLA नीरज बबलू pic.twitter.com/Qaxmviujv2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2020
विदित हो कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआइ कर रही है। उधर, महाराष्ट्र सरकार मुंबई पुलिस को इसकी जांच में सक्षम मानते हुए सुप्रीम कोर्ट में सीबीआइ जांच का विरोध कर रही है। वहीं, सुशांत के पिता एवं बिहार सरकार सीबीआइ जांच के पक्ष में हैं। मामले की मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है। ईडी की पूछताछ में कई बड़े खुलासे भी हुए हैं।
सुशांत की मौत को बॉलीवुड में परिवारवाद व प्रताड़ना से जोड़कर भी देखा गया है। इसके घेरे में सलमान खान, करण जौहर सहित बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल हैं।
Grihmantralaya ko jald se jald sangyan lena chahiye