अयोध्या, एमएम : बुधवार 5 अगस्त का दिन ऐतिहासिक हो गया। वर्षों से बहु प्रतीक्षित दिन अंतत आज आ ही गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीराम मंदिर की नीव शुभ मुहूर्त 12 बजकर 44 मिनट पर रखी। करीब 35 मिनट तक चली।और इस तरह आज का दिन ऐतिहासिक हो गया। भूमि पूजन में प्रधानमंत्री मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत और अन्य लोग शामिल हुए। 1991 में प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया गया वादा की अब तब अयोध्या आऊंगा जब राम मंदिर की नीव रखूंगा। वो सपना भी साकार हो गया।
Ayodhya: #RamTemple 'Bhoomi Pujan' concludes.
Stage event to follow shortly. PM Modi, RSS chief Mohan Bhagwat, UP CM Yogi Adityanath, Governor Anandiben Patel & President of Ram Mandir Trust Nitya Gopal Das will be on stage for the event. #Ayodhya pic.twitter.com/cFCUHkN637
— ANI (@ANI) August 5, 2020
बतादें कि तय कार्यक्रम के तहत राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह अयोध्या पहुंचे। पीएम मोदी तकरीबन साढ़े 11 बजे साकेत महाविद्यालय के ग्राउंड पर विमान से उतरे और सीधे हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी का यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का आशीर्वाद लेकर बहुप्रतीक्षित राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। पीएम मोदी निर्धारित मुहूर्त में भूमि पूजन के साथ मंदिर निर्माण की आधारशिला का पूजन किया। पूजन के बाद इन शिलाओं को राम मंदिर में सुरक्षित रखा जाएगा। पुन: नींव के लिए गर्भगृह का गहराई में उत्खनन होने पर रामलला के सिंहासन के ठीक नीचे इन्हें रखवाया जाएगा।
Prime Minister Narendra Modi takes part in Ram Temple 'Bhoomi Pujan' at Ayodhya pic.twitter.com/Qal0jH3Edy
— ANI (@ANI) August 5, 2020
अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। इस दौरान, पीएम के साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे। पूरे विधि विधान से पूजा किया गया। सभी देवी देवताओं की पूजा की गई। इतना ही नहीं पूजा के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिणा भी दिया। प्रधानमंत्री ने सभी का अभिवादन भी किया।
Jai Siya Ram