मुंबई, एमएम : मुंबई में सोमवार को अरब सागर पर सक्रिय मानसून प्रणाली और मजबूत हुई है। जिसके बाद मौसम विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक यहां तीव्र वर्षा दर्ज की जायेगी। हालांकि, अभी तक यहां रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। लेकिन, नये पूर्वानुमान की मानें तो मुंबाईवासियों का जन-जीवन 4 और 5 अगस्त को अस्त-व्यस्त होने वाला है।
महाराष्ट्र: पुणे के कई हिस्सों में बारिश जारी। दृश्य SB रोड से। pic.twitter.com/hX5gbCSwU7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2020
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में मंगलवार को भारी वर्षा होने की चेतावनी के बाद आज महानगर बारिश से बेहाल है। अरब सागर के ऊपर मानसून के सक्रिय होने से मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह बारिश शुरू हो गयी। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक ही मंबई और महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में बारिश हो रही है। आईएमडी ने भारी बारिश के कारण मुंबई, ठाणे और उत्तर कोंकण के लिए रेड अलर्ट जारी किया।
मुंबई: रात भर से जारी बारिश से परेल एरिया में पानी जमा होने से वाहनों की आवाजाही रुकी। एक आदमी ने बताया, "मुझे माटुंगा से एक यात्री को वर्ली होते हुए एयरपोर्ट ले जाना था पर पानी जमा होने के कारण रात 3:30बजे से यहीं फंसे हुए हैं। रात को तो 4-5 फीट तक पानी था।" pic.twitter.com/BsvkcS1tYc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2020
बारिश के कारण मुंबई की सेंट्रल लाइन धीरे-धीरे चल रही है। हार्बर लाइन पर रेल यातायात कुर्ला- CSMT के बीच रुक गई है। भारी बारिश के कारण सभी 4 लाइनों पर यातायात रुक गया।
मुंबई: भारी बारिश के बाद सांताक्रुज पूर्व में जलभराव हुआ। pic.twitter.com/xOBIvJKkiz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2020
मुंबई में रातभर भारी बारिश के बाद पटरियों पर पानी भरने से मंगलवार सुबह मुम्बई और उपनगर में कुछ मार्गों पर लोकल ट्रेन सेवाएं निलंबित करनी पड़ी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सांताक्रूज वेधशाला सोमवार रात से 254 मिमी और दक्षिणी मुम्बई के कोलाबा वेधशाला में इस दौरान 220 मिमी बारिश दर्ज की।
230 mm rainfall occurred within 10 hrs. It's a flood-like situation. Mithi river had swelled up in the morning because of heavy rains, crossing the danger mark. As of now, it is flowing below danger level. The evacuation of people has also been stopped right now: BMC Commissioner https://t.co/WD3WzQY8oJ pic.twitter.com/KDJDFMa2n7
— ANI (@ANI) August 4, 2020
Normal life disrupted in #Mumbai as heavy rainfall triggers severe water logging at various places of the city. #Maharashtra
Visuals from Parel area pic.twitter.com/WQSLMk0pZO
— ANI (@ANI) August 4, 2020
उधर मध्य रेलवे के प्रमुख जनसम्पर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने ट्वीट किया, ‘‘ भारी बारिश से वडाला और परेल उपनगर में जलभराव की वजह से प्रमुख लाइन और हार्बर लाइन पर कुछ सेवाएं निलंबित करनी पड़ीं।
मुंबई: भारी बारिश से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर मकर में पहाड़ी का एक हिस्सा गिर गया। #Maharashtra pic.twitter.com/FWFLG84RVy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2020
हालांकि वाशी तथा पनवेल के बीच और ठाणे तथा कल्याण से आगे शटल सेवाएं जारी हैं। दूसरी तरफ पश्चिमी लाइन में दादर और प्रभादेवी के बीच पटरियों पर पानी का स्तर 220 मिमी तक पहुंच गया है। जिस कारण इस सेक्शन पर सभी लाइनें प्रभावित हैं। दादर में ट्रेनों की आवाजाही बंद हैं लेकिन बांद्रा और धनाऊ रोड के बीच उपनगरीय सेवाएं जारी हैं। मौसम विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए महाराष्ट्र के मुम्बई के कुछ हिस्सों, ठाणे, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
महाराष्ट्र: भारी बारिश के बाद मुंबई के लोअर परेल इलाके में जलभराव हुआ। pic.twitter.com/RH0a6SUOMT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2020
ताजा जानकारी के मुताबिक पश्चिम रेलवे ने विरार-अंधेरी-बांद्रा के लिए चलायी जा रही ट्रेन तो, मुख्य लाइन और बंदरगाह लाइन पर सेंट्रल रेलवे ने भी सारी सेवाएं बंद कर दी।
IMD issues red alert for Mumbai, Thane and North Konkan due to heavy rains
Read @ANI Story | https://t.co/SqOvXCmNkJ pic.twitter.com/IJtgzBbomC
— ANI Digital (@ani_digital) August 4, 2020
इधर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सभी कार्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों को भारी बारिश के कारण बंद करने की अपील की है। इसके मद्देनजर आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर आज सभी कार्य बंद रहेंगे।
महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश. जिसके बाद मुंबई शहर में विभिन्न स्थानों पर गंभीर जलभराव देखने को मिल रहा है। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, शहर में पिछले 10 घंटों में 230 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई।
महाराष्ट्र के मुंबई में लगातार हो रही वर्षा के बाद कांदिवली क्षेत्र में पानी प्रवेश कर गया है।
कोंकण गोवा से लेकर महाराष्ट्र के तटीय इलाको में वर्षा जारी है। मौसम विभाग की मानें तो रायगढ़ से लेकर पालघर तक आज भारी वर्षा की संभावना है। स्काईमेट वेदर रिर्पोट की मानें तो अगले 24 घंटे में मुंबई से उत्तरी हिस्सों में भारी वर्षा होने वाली है। मुंबई के दक्षिण या अतीबाग के पास बारिश अच्छी हुई थी लेकिन, अब यहां वर्षा कम हो जायेगी। लेकिन, उत्तरी हिस्से की बात करें तो थाने, पालघर, कल्याण तक आज भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा नासिक, पुणे समेत मध्य महाराष्ट्र के भी कई हिस्सों में अच्छी वर्षा की संभावना बनी हुई है। यही नहीं महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में अभी कुछ दिनों तक भारी वर्षा दर्ज किए जाने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।