दिल्ली, एमएम : जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) के पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन ने द्वारा जानकारी दी गई कि मुर्मू ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के समक्ष पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आयोजित समारोह में मुर्मू ने कैग के रूप में शपथ ली।
Delhi: President Kovind administers the oath of office to GC Murmu as Comptroller and Auditor General (CAG), at Rashtrapati Bhavan.
Murmu stepped down as the Lieutenant Governor of Jammu & Kashmir earlier this week. pic.twitter.com/SeQiqnPclk
— ANI (@ANI) August 8, 2020
गुजरात कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी (सेवानिवृत) मुर्मू का कैग के तौर पर कार्यकाल 20 नवंबर 2024 तक होगा।
बतादें कि कैग एक संवैधानिक पद है जिसपर केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के खातों की लेखापरीक्षा करने की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। कैग की लेखापरीक्षा रिपोर्टों को संसद और राज्य विधानसभाओं में पेश किया जाता है।
जहां तक मुर्मू की बात है तो वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विश्वास पात्रों में से एक अधिकारी रहे हैं। जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब भी वो उनके सचिव रहे हैं। चुकी केंद्र के मंशा के अनुरूप जम्मू कश्मीर में सही राजनीतिक संदेश नहीं दे पाए इसलिए उन्हें उप राज्यपाल का पड़ छोड़ना पड़ा। इतना ही नहीं उनके साथ कुछ विवाद भी जुड़ गए थे।