भोपाल, एमएम : मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सत्ताधारी शिवराज सरकार ने अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार गुरुवार को किया। कमलनाथ सरकार गिरने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस समय उनके साथ मात्र 5 मंत्रियों को शपथ दिलवाई। कोरोना के चलते बार-बार मंत्रिमंडल विस्तार टाला जा रहा था। लिहाजा आज मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में 28 नए मंत्री शामिल हुए। भोपाल के राजभवन में प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। गुरुवार को कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्य मंत्री शामिल हैं। इनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया समेत कई बड़े नेता शामिल रहे। ऐसे में नई सरकार बनने के बाद ये पहला मंत्रिमंडल विस्तार है, जिसमें कांग्रेस से भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को जगह मिली। शपथ ग्रहण में खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।
Madhya Pradesh: Oath taking ceremony of State Cabinet Ministers to take place today in Bhopal; preparations underway. Chief Minister Shivraj Singh Chouhan has sent the list (of 8 State Ministers & 20 Cabinet Ministers) to the Governor Anandiben Patel. pic.twitter.com/kNdY4T8vXa
— ANI (@ANI) July 2, 2020
ये हैं कैबिनेट और राज्यमंत्रियों के नाम…
मध्य प्रदेश: भाजपा नेता यशोधरा राजे सिंधिया और भूपेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/oYcu2afwbH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2020
कैबिनेट मंत्री
गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एदल सिंह कंषाना, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया), प्रद्युमन सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव।
राज्यमंत्री
इसके अलावा शिवराज सिंह कैबिनेट में भरत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामलेखावन पटेल, राम किशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडौतिया, सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
मध्य प्रदेश: BJP बिजेंद्र प्रताप सिंह(फोटो1), विश्वास सारंग(फोटो2),इमरती देवी(फोटो3) और प्रद्युम्न सिंह तोमर(फोटो4)ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/rsupIY3qO1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2020
बतादें कि कमलनाथ के मुख्यमंत्री पड़ से हटने के बाद मध्यप्रदेश में काफी सियासी उठापटक चलि। नतीजा ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पला बदल लिए और वो अब भाजपा कोटे से राज्यसभा पहुंच चुके हैं। गुरुवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 12 नेता मंत्री बने हैं। इनमें सिंधिया खेमे के महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभु राम चौधरी, प्रद्युमन सिंह तोमर, इमरती देवी, राजवर्धन सिंह, बृजेंद्र सिंह यादव, सुरेश धाकड़, गिर्राज दंडोतिया, ओ पी एस भदौरिया, हरदीप सिंह डंग, बिसाहूलाल सिंह और एंदल सिंह कसाना को मंत्री बनाया गया है।
मध्यप्रदेश: भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य नेता राज्य के कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भोपाल के राजभवन पहुंचे। pic.twitter.com/ERtDiykrfa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2020