दिल्ली, एमएम : दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई है। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को उमस भारी मौसम से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं कई इलाकों में जलजमाव के कारण सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में कल भी बादल बरसेंगे।
Delhi: Many parts of the national capital receive rainfall pic.twitter.com/5I9oRKwfPV
— ANI (@ANI) August 28, 2020
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज भारी बारिश के बाद ग्रेटर कैलाश- II में जलभराव हुआ। pic.twitter.com/dkueDjbGhz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2020
दिल्ली में हुई तेज बारिश के बाद ग्रेटर कैलाश-2 इलाके में सड़कों पर काफी पानी भर गया। इस कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हुई भारी बारिश के बाद कालीबाड़ी इलाके में जलभराव हुआ। pic.twitter.com/tnOYcwBrov
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2020
वहीं नोएडा के कुछ इलाकों से जाम लगने की खबर है। नोएडा सेक्टर-15ए में बारिश के बाद ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइन देखने को मिली।
नोएडा: शहर में कई जगहों पर बारिश हुई। #UttarPradesh pic.twitter.com/IHm9Qfiv6J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2020
पूर्वी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बारापुला फ्लाईओवर, मध्य दिल्ली और निजामुद्दीन सहित तमाम इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुछ इलाकों में अभी भी बारिश जारी है। आईएमडी ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।
#WATCH दिल्ली: बारिश के बाद मिंटो ब्रिज पर जलभराव हुआ। pic.twitter.com/fSITxlvw8P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2020
मौसम वैज्ञानिकों ने आकाश में बादल छाए रहने और शाम तक फिर मध्यम बारिश की संभावना जाहिर की है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली में तेज़ बारिश हुई। वीडियो मौलाना आज़ाद रोड से। pic.twitter.com/MS64fAVGYg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2020
मौसम विभाग की माने तो शनिवार को भी दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। यही नहीं 03 सितंबर को दिल्ली में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
पूर्वी दिल्ली में तेज बारिश हुई है। बारिश के कारण शाहदरा जीटी रोड, शास्त्री पार्क, वजीराबाद रोड, गांधी नगर पुश्ता रोड पर काफी जाम लग गया। बारिश की वजह से दो पहिया वाहन चालक फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर वाहन खड़ा करके साइड खड़े हो गए, इस वजह से पीछे वाले वाहन चालकों को रास्ता नहीं मिल पा रहा है और जाम लंबा हो गया।