दिल्ली, एमएम : दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो को अब चलाने का निर्णय ले लिया गया है। अब दिल्ली वासियों को यात्रा में हो रही दिक्कत कम हो जाएगी। अब कुछ नए नियम और तरीकों में बदलाब के साथ मेट्रो सेवा बहाल कर दी जाएगी। अब दिल्ली मेट्रो की सेवा 7 से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में बहाल होगी, लेकिन निषिद्ध क्षेत्रों में पड़ने वाले स्टेशन बंद रहेंगे। यह जानकारी डीएमआरसी ने दी है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम यानि डीएमआरसी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि दिल्ली मेट्रो की सेवा सात से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में चरणबद्ध तरीके से बहाल होगी। दिल्ली के समयपुर बादली को गुरूग्राम के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ने वाली येलो लाइन और रेपिड मेट्रो सबसे पहले सात सितम्बर को चालू होगी।
पहले चरण में 7 सितंबर को समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर तक येलो लाइन शुरू की जाएगी। दूसरे चरण में 9 सितंबर को हम तीन और लाइनें शुरू करेंगे- ब्लू लाइन, पिंक लाइन और गुड़गांव लाइन : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) प्रमुख pic.twitter.com/DTVT3J5bzS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2020
डीएमआरसी ने बयान में बताया गया है कि ट्रेनें सुबह में 7 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक और शाम में 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेंगी। 7 सितंबर को सिर्फ यलो लाइन में मेट्रो परिचालन शुरू होगा जबकि 9 सितंबर को ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर सेवा बहाल होगी। वहीं, रेड लाइन, ग्रीन लाइन, वायलेट लाइन पर सेवा 10 सितंबर को शुरू होगी।
प्रारंभ में, हम केवल एक लाइन खोलेंगे और परिचालन समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से 8 बजे तक होगा : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) प्रमुख pic.twitter.com/gQbwWdunIh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2020
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि देशभर में मेट्रो ट्रेन सेवाएं चरणबद्ध तरीके से बहाल होंगी, महाराष्ट्र को छोड़कर और यात्रियों को कोविड-19 के खिलाफ सभी ऐहतियात बरतने होंगे।
7 सितंबर से मेट्रो सेवाओं को श्रेणीबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। जिन मेट्रो सिस्टम में एक से अधिक लाइन हैं, वे अलग-अलग लाइनों को 7 सितंबर से योजनाबद्ध तरीके से खोलेंगे, ताकि 12 सितंबर तक सभी कॉरिडोर का संचालन शुरू हो जाए : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी pic.twitter.com/EGqX5Meznc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2020
डीएमआरसी प्रमुख मंगू सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रूकेंगी जिन स्टेशनों पर यात्री सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करते हुए पाए जाएंगे।
इधर डीएमआरसी प्रमुख ने साफ कर दिया कि मेट्रो स्टेशनों पर केवल चयनित गेट ही प्रवेश के लिए खोले जाएंगे। निकास के लिए एक अलग गेट को चिह्नित किया जाएगा। केवल स्मार्ट कार्ड और कैशलेस / ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की अनुमति होगी
मेट्रो स्टेशनों पर केवल चयनित गेट ही प्रवेश के लिए खोले जाएंगे। निकास के लिए एक अलग गेट को चिह्नित किया जाएगा। केवल स्मार्ट कार्ड और कैशलेस / ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की अनुमति होगी : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) प्रमुख pic.twitter.com/TTogPujA31
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2020
इससे पहले, मंगलवार शाम को हुई बैठक के बाद अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो ट्रेनों का परिचालन शुरू होने पर मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि देश में 17 मेट्रो निगम हैं। मंत्रालय द्वारा विस्तृत एसओपी जारी किये जाने के बाद वे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अपना ब्योरा जारी कर सकते हैं।